नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने
मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा
उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी
मंत्री जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी.
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की परंपरागत मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किये जाने हेतु तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का भी आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया में जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया
More Stories
टिहरी बांध पुनर्वास घोटाले में अधीक्षण अभियंता का वाहन जब्त; डीएम ने एसआईटी जांच और प्रस्तुतिकरण के दिए निर्देश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर-पेयजल संकट पर मंथन, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की बैठक, स्थायी समाधान के निर्देश
डीएम बंसल ने लिया तत्काल संज्ञान; गिफ्ट डीड को एक झटके में ही किया खारिज, पूर्ण 3080 वर्ग फीट सम्पति पुनः बुजुर्ग दम्पति के नाम