पूनम, संतोष, अमित सहित कई जरूरतमंदों को मिली सहायता, कैंप कार्यालय में हुआ वितरण कार्यक्रम

देहरादून, 05 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में आर्थिक सहायता चेक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। यह सहायता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इन लोगों को चेक किए गए वितरित पूनम, संतोष, अमित कुमार, उमा शर्मा, तुलसी, अजय कुमार, वंदना, जगमोहन, स्वाती, रमेश सिंह, भावना बिष्ट आदि।
More Stories
गरीब परिवारों को आवास के साथ अतिरिक्त सुविधाएं, धामी सरकार में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत ₹12 हजार की शौचालय सहायता
पंकज क्षेत्री पर गंभीर आरोप, गणेश जोशी के अधिवक्ता बोले- चुनाव से पहले छवि खराब करने की कोशिश
मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को बताया राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का काल