मंत्री जोशी ने राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा

देहरादून, 10 जून। मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को गंगाजलि और उत्तराखण्ड के पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा
कृषि मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जैसे मसूरी और नैनीताल पर पर्यटकों का अत्यधिक दबाव है। उन्होंने इस समस्या को कम करने और पर्यटकों को अधिक विकल्प प्रदान करने के लिए इन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के संबंध में पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका (PIL) को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए
मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए