शिवमहापुराण कथा में मंत्री गणेश जोशी की भागीदारी, कहा – भगवान शिव से मांगी प्रदेश की समृद्धि

देहरादून, 23 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर चौक स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा का श्रवण और भगवान शिव की आरती में सम्मिलित हुए और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक चेतना को जागृत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता एवं नैतिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक सुभाष जोशी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, केशव लाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर देश में बना पहला राज्य
मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए