कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का दावा – भाजपा प्रत्याशी इस बार पंचायत चुनावों में रचेंगे नया इतिहास, बनेगा जनादेश का नया रिकॉर्ड

देहरादून, 28 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत द्वितीय चरण के मतदान दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनका सीधा प्रभाव इस पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की दमदार जीत हो रही है।
मंत्री जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए जो योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। यही विश्वास इस पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगा।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पर्वतीय कृषि आज छोटे एवं बिखरे खेतों, जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान, युवाओं के पलायन, सीमित बाजार पहुंच तथा जलवायु परिवर्तन जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में फसलों की सुरक्षा के लिए ₹65 करोड़ और ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के लिए ₹104 करोड़ की बड़ी सौगात दी
मानसून चुनौतियों से निपटने को सतपाल महाराज अलर्ट, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश”।