भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए जीत की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता, विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

More Stories
तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
तीज उत्सव पर महिलाओं को सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले— उत्तराखंड की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया भविष्य गढ़ने का मंच, 2828 स्कूलों के 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बने ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का हिस्सा