गढ़वाल के रेल नेटवर्क को मिलेगी नई दिशा—अनिल बलूनी की पहल पर नई सेवाओं पर शुरू हुआ विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने बताया कि आज माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के साथ गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यहां से संचालित होने वाली रेल सेवाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
श्री बलूनी ने जानकारी दी कि माननीय रेल मंत्री ने रामनगर स्टेशन का पहाड़ी शैली में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किए जाने के प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन से नई रेल सेवाओं के संचालन को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा इन सभी मांगों पर आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री बलूनी ने कहा कि यह पहल गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं प्रदान करने में सहायक बनेगी।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर त्यूनी पीएचसी और चकराता सीएचसी में अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों को मिला लाभ।
मंत्री गणेश जोशी को लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने भेंट किया सेना का स्मृति चिन्ह, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है