हरीश चमोली को संगठन ने दिया बड़ा दायित्व, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नई भूमिका

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश चमोली ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों को जनता तक तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।
संघर्ष का परिणाम, धैर्य और स्वाभिमान…. राजनीतिक, सामाजिक संगठनों में इन शब्दों का अपना अलग ही विशिष्ट स्थान है वहीं अपार मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा भावना ने भाजपा नेता हरीश चमोली को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की…भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश चमोली ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों को जनता तक तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करूंगा।”
हरीश चमोली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।
More Stories
सुबह फरियाद, शाम समाधान: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सक्रियता से बदली महिला की जिंदगी
मुख्यमंत्री धामी बोले- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ ‘लोक संवर्धन पर्व’ की साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य
मुख्यमंत्री धामी बोले— जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को विकास के नए शिखर पर पहुंचाएंगे