मलबे में दबे कविकांत और जोगिन्दर का कराया रेस्क्यू, मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 13 जुलाई। देहरादून में गढ़ी कैंट के घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से कार्यरत दो श्रमिक कविकांत और जोगिन्दर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का स्वयं निरीक्षण किया।
मंत्री जोशी के देखरेख में दोनों श्रमिकों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री शजोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों को दोनों श्रमिकों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने मंत्री को अवगत कराया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों श्रमिकों की स्थिति सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहत व्यक्त करते हुए दोनों घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और उनके बेहतर उपचार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
More Stories
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने अनधिकृत विकास गतिविधियों पर लगातार निरीक्षण के दिए निर्देश
11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर बैंक कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
धामी कैबिनेट का पांचवां फैसला: विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 53 की उपधारा (1) के प्रावधानानुसार उत्तराखंड विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियमावली, 2012 में संशोधन करते हुए उत्तराखंड विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी