कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाईदूज को विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया

देहरादून, 11 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहनों के बीच पहुंचे। इस दौरान बहनों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए आरती उतारी और तिलक लगाकर उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सभी बहनों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाईदूज अपनी माता जी का भी आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में परिवार और रिश्तों के जो संस्कार एवं मूल्य हैं, वही समाज को मजबूत बनाने का आधार हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रदेश की बहनों और मातृशक्ति को मिल रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, कविता पंत, शारदा त्रिपाठी, बबीता सहोत्रा, बेला गुप्ता, लीला शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
धामी के अनुरोध पर केंद्र मेहरबान, आपदा राहत से लेकर पुनर्वास तक बढ़ाई आर्थिक सहायता एक रिपोर्ट
जैनी की खुली चुनौती- असम से दिल्ली तक हर आरोप की जांच कराइए, मैं हर जगह चलने को तैयार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया कदम