गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से गैरसैंण को मिलेगा केंद्रीय विद्यालय

गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी तथा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत जी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल बलूनी ने बताया कि माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी ने इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के शैक्षिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
श्री बलूनी ने आगे कहा कि गैरसैंण सहित पूरे पर्वतीय अंचल के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का यह पर्व हमें जीवन की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी