पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु गैरसैंण में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को सौंपा गया ज्ञापन, मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

गैरसैंण में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट
गैरसैंण, 19 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने गैरसैंण में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राम चंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह, कै. नंदन सिंह, अमन सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर त्यूनी पीएचसी और चकराता सीएचसी में अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों को मिला लाभ।
मंत्री गणेश जोशी को लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने भेंट किया सेना का स्मृति चिन्ह, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है