गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था, संचार नेटवर्क, नगर विकास, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), नगर निगम, पुलिस एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बलूनी ने कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था, संचार नेटवर्क, नगर विकास, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सासंड बलूनी ने साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
बलूनी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोटद्वार को एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक नगर के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ नागरिकों को और भी बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के संबंध में पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका (PIL) को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए
मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए