मंत्री गणेश जोशी सामुदायिक भवन में आयोजित शिव महापुराण कथा में भी सम्मिलित हुए और कथा का श्रवण कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली में ₹10.83 लाख की लागत से नवीनीकृत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस भवन के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इस प्रकार के निर्माण कार्यों से स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक एकता का केंद्र होता है, जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया जाता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सामुदायिक भवन में आयोजित शिव महापुराण कथा में भी सम्मिलित हुए और कथा का श्रवण कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सुखदेव गुरुंग, सुनील गुरुंग, हरीश शर्मा, कमल शाही, वरिष्ठ नागरिक समिति और पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
More Stories
डॉ. धन सिंह रावत की पहल, दूरस्थ क्षेत्रों में भी अब विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का यह पर्व हमें जीवन की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है