कृषि विभाग में कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित अभियार्थियों को नियुक्ति पत्र कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किये.
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है.
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग में कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित 31 अभियार्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व नम्बर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की

धामी सरकार में रोजगार ही रोजगार:
मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग में कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित 31 अभियार्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि सहायक अधिकारी वर्ग-1 के पद पर चयनित 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज से आप एक नया अध्याय की शुरुवात करने जा रहे है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है उसे आज ही सम्पन्न करें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व नम्बर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा चुनाव से पहले 06 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा नियुक्ति पत्र मिल चुके है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के संबंध में पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका (PIL) को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए
मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए