गांव के उत्थान और सर्वांगीण विकास में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका, मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्वाचित प्रधानों को किया सम्मानित और प्रेरित

देहरादून, 04 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विजय प्राप्त ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की रीढ़ हैं और लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायतें ही होती हैं। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रधान गांव के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सम्मानित नव निर्वाचित प्रधानों में गजियावाला से पूनम रेगमी, गंगोल पंड़ितवाड़ी से सुनील क्षेत्री, सिगली से विक्रम सिंह थापली, बिष्टगांव से भारती जवाड़ी, भगवन्तपुर से रेनू नैथानी शर्मा और भितरली से आरती शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल महामंत्री किरन जवाड़ी, पूर्व प्रधान जितेन्द्र राणा, समुन्दर रेगमी, गणेश सौती शर्मा, संजय शर्मा, केदार जोशी, माया राणा, मुकेश कनौजिया, धीरज ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से सजी पीआरएसआई प्रदर्शनी में एएसआई के 44 मंदिरों, एपण कला और एसडीआरएफ के शौर्य ने बटोरा ध्यान
स्थानीय रोजगार और स्किल डेवलपमेंट से पलायन पर लगेगा अंकुश, रिवर्स माइग्रेशन को मिलेगा बढ़ावा: सुबोध उनियाल
निर्माण में देरी पर डीएम प्रवीण बंसल का कड़ा एक्शन, पेनल्टी और जिम्मेदारी तय करने के संकेत