मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार सार्थक कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे

देहरादून, 15 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव पूर्व सैनिकों एवं सैनिक कल्याण विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ब्लॉक प्रतिनिधियों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कार्य के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार सार्थक कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के संबंध में पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका (PIL) को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए
मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए