इगास पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य राज्य मंत्री, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं कपड़ा राज्य मंत्री का हृदय से आभार:बलूनी
गढ़वाल से लोक सभा सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता तथा पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज सांस्कृतिक नगरी पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के पावन लोकपर्व इगास महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से लोक सभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत,पौड़ी विधायक श्री राजकुमार पोरी, पूर्व विधायक श्री मुकेश कोली, भाजपा नेता श्री मनीष खंडूरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री यशपाल बेनाम, पौड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कमल किशोर रावत सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री बलूनी ने कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही आनंद का क्षण है और हम लोगों के लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि पिछले कुछ समय से हमने जब इगास मनाना शुरू किया तो आज इस वर्ष हम देख रहे हैं कि पूरे उत्तराखंड में और उत्तराखंड में भी क्यों, देश भर में और दुनिया भर में रहने वाले उत्तराखंडी जहां-जहां हैं, वे सब लोग इगास मना रहे हैं और इगास का यह रूप देख के हम सबको प्रसन्नता हो रही है। हम लोगों ने पिछले कुछ सालों में इसको घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया है। मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को और देशवासियों को इगास की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
भाजपा सांसद ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जो विजन रहा है कि जो हमारे लोकपर्व विलुप्त होते जा रहे हैं, उन लोक पर्वों को कैसे हम पुनर्जीवित कर सके। हमने उन्हीं से ये प्रेरणा लेते हुए हम सभी लोगों ने प्रयास किया और आज यह हम सफल भी होते दिख रहे हैं। आज पूरे राज्य और पूरे उत्तराखंडी समाज में इगास मनाया जा रहा है।
अनिल बलूनी ने कहा कि आने वाले समय में हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि जैसे गुजरात में नवरात्रि में डांडिया की चर्चा होती है, जैसे असम के बिहू की चर्चा होती है, जैसे पंजाब के लोहड़ी की चर्चा होती है, इसी प्रकार से जब भी उत्तराखंड की चर्चा हो तो उसमें इगास लोकपर्व की भी जरूर चर्चा हो। इस तरह से पूरे देश में हम इगास को स्थापित करना चाहते हैं और इसमें सब लोगों का, सभी उत्तराखंडी समाज का हमको सहयोग चाहिए और मिल भी रहा है।
सासंद बलूनी के आवास पर इगास पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अग्नि प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर इगास पर्व का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से लोकपर्व इगास न केवल पुनर्स्थापित हुआ है बल्कि पूरे धूमधाम से अब इसे मनाए जाने की भी शुरुआत हुई है :बलूनी
प्रसिद्ध गायक, उत्तराखंड की शान जुबिन नौटियाल ने लोकपर्व इगास के उत्सव समारोह में शामिल होकर इसे और विशेष बनाया
इगास पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य राज्य मंत्री, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं कपड़ा राज्य मंत्री का हृदय से आभार:बलूनी
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाए बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति के इस पावन पर्व को और भी विशेष बना दिया।
More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से की भेंटवार्ता, दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता
खनन में 800 करोड़ की राजस्व वृद्धि, धामी सरकार की पारदर्शी नीति का परिणाम
उत्तराखंड को सैन्य भूमि बताते हुए गणेश जोशी बोले – यह फैसला सैनिक परिवारों के मनोबल को करेगा मजबूत