केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किये
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की
भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है:जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए
प्रेस नोट
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*
देहरादून, 22 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीएमएस से चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, सतीश दौढ़ियाल, पुष्पा पड़ियार, धर्मपाल पंवार सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
टिहरी बांध पुनर्वास घोटाले में अधीक्षण अभियंता का वाहन जब्त; डीएम ने एसआईटी जांच और प्रस्तुतिकरण के दिए निर्देश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर-पेयजल संकट पर मंथन, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों संग की बैठक, स्थायी समाधान के निर्देश
डीएम बंसल ने लिया तत्काल संज्ञान; गिफ्ट डीड को एक झटके में ही किया खारिज, पूर्ण 3080 वर्ग फीट सम्पति पुनः बुजुर्ग दम्पति के नाम