दीपावली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलों उत्सव का आयोजन किया

दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चों ने भाईलों उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया।
विदित हो कि भाईलो पर्व आमतौर पर लक्ष्मी पूजा की रात को महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा किया जाता है जबकि देउसी अगली रात को लड़ों एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है। हॉलाकि पिछले वर्षो के दौरान इसे महिला एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक रुप से मनाया जाता है। इन्हें क्रमशः भैलिनी एवं देउसी कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में भोजन एवं मिष्ठान परोसा जाता है और गायकों को पैसै दिये जाते हैं। इस बदले भैईलो टीम सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आर्शीवाद देती हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, भैलो खेलने वाले बच्चों में मोनिका, अनिशा, आस्था, मुस्कान, अक्षत, करन, लोब्सन, शशांक, यश, ध्रुव, युवी, वंश एवं काव्या उपस्थित रहे।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर त्यूनी पीएचसी और चकराता सीएचसी में अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों को मिला लाभ।
मंत्री गणेश जोशी को लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने भेंट किया सेना का स्मृति चिन्ह, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है