सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी

भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान आर्मी कमाण्डर ने सैनिक कल्याण मंत्री को सूर्या कमाण्ड की पुस्तक ‘‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमाण्ड‘‘ भेंट की।
भेंट के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री और आर्मी कमाण्डर ने देहरादून स्थित भव्य सैन्यधाम का संयुक्त निरीक्षण भी किया। उन्होंने सैन्यधाम में स्थापित शहीदों की स्मृति को समर्पित संरचनाओं, दीर्घाओं तथा विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे देशभक्ति एवं सैन्य गौरव का प्रतीक बताया। आर्मी कमाण्डर ने राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सैन्यधाम के निर्माण एवं विकास को एक ऐतिहासिक पहल बताया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड “वीरों की भूमि” है और राज्य सरकार शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह स्थान देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा, पूर्व जीओसी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल सहित सैनिक कल्याण विभाग, सेना एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बहुमूल्य प्रजाति के बाईवोल्टीन रेशम कोया उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जिसकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की है
पहाड़ के विकास का द्वार खुला, बलूनी की सक्रियता लाई बदलाव
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव के अवसर पर श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने निःशुल्क उपचार प्राप्त किया और 2000 से अधिक मरीजों की जांचें मुफ्त की गईं