उमेश अग्रवाल ने दी दीपावली की शुभकामनायें

आज दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवारों से दीपावली शुभकामनाएं मिलन कार्यक्रम पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा दीपावली के लिए शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि भाजपा महानगर पदाधिकारी के साथ मिलकर हमने अभी तक महानगर के 8 मंडल में सभी शक्ति केदो के संयोजकों के परिवार में प्रवास कर चुके हैं और आज 23 अक्टूबर को अंबेडकर नगर मंडल जीएमएस मंडल और पंडित दीनदयाल मंडल में सौभाग्यवश शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार से मिलकर शुभकामनाएं दी।
मेरा उद्देश्य है कि दीपावली से पहले पहले मैं महानगर के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार से मिलकर प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से राम दरबार के रूप में दीपावली की शुभकामनाएं दे दूं और सभी का आशीर्वाद प्राप्त करूं।
मिलन कार्यक्रम में अंबेडकर मंडल मे महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा प्रभारी अक्षत जैन सौरभ नौटियाल जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे जगदीश बद्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।
भवदीय
उमा नरेश तिवारी
मीडिया प्रभारी
प्रदीप कुमार अक्षत जैन
महानगर सह मीडिया प्रभारी भाजपा देहरादून।
More Stories
एमडीडीए की बड़ी पहल: पुराने तालाब को संवारकर बनाया गया जल-सृष्टि पार्क, हरियाली के साथ मनोरंजन की सुविधा
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड और AI सर्च सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
नए विद्यार्थियों का भरोसा—एसजीआरआरयू में शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास का भी अवसर