मंत्री खजानदास ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए सेवा और संवेदना की भावना विकसित करने का आह्वान किया

मंत्री खजानदास ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए सेवा और संवेदना की भावना विकसित करने का आह्वान किया

 

 

उत्तराखण्ड प्रदेश सहप्रभारी श्री अरविन्द मेंनन एंव समाज कल्याण मन्त्री ने उत्तराखंड सरकार श्री खजानदास ने “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत दून इन्टरनेशनल स्कूल डालनवाला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा उकेरी गई रंगोली, लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विजेताओ को पुरस्कार वितरण किया।

श्री मेनन नें स्कूल में आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करनें वाले विद्यार्थियों एवं उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुये समस्त शिक्षको एंव विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी और प्रतिभागियों एव बच्चों को महापुरूषों के उच्च आदर्शों का अनुसरण करने को कहा।

 

इस अवसर पर काबिना मंन्त्री श्री खजानदास ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये कहा कि युवाओं के मन में 2047 तक भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच को मजबूत बनाना है। हमें समाज के कमजोर, वंचित, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलायें, बच्चे तथा आर्थिक रूप से कमजोर एंव जरूरतमंद वर्गो के कल्याण का संकल्प लेते हुये उन्हे मुख्यधारा से जोड़ने के लिये संकल्पित होना चाहिए।

 

श्री दास नें बच्चो से कहा कि आप देश के भविष्य और कणर्धार हो आने वाले कल मे आपको ही देश संभालना है, आपको अभी से अपने भीतर अनुशासन, संवेदना, सेवा और सहयोग की भावना को विकसित करना चाहिये जिससे जीवन में आपको भविष्य मे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी अरविन्द मैनन, प्रदेश महामंन्त्री भाजपा कुन्दन परिहार, आवास सलाहकार पारिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, प्रदेश मंन्त्री भाजपा आदित्य चौहान, पार्षद सुनिता मजखोला, मण्डल अध्यक्ष पुनम शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्थवाल, पूर्व पार्षद राकेश मंजखोला, स्कूल के शिक्षकगण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।