पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

पंतनगर, 14 अगस्त। जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
तिरंगा यात्रा में सीएम धामी का राष्ट्रभक्ति का आह्वान, बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति की भावना
मुख्यमंत्री धामी बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
युवाओं की आवाज को नीति निर्माण से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 10 अगस्त से शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’