ब्लॉक प्रमुख महेन्द राणा ने ग्राम तोली में श्रीरामकथा भक्ति ज्ञान गंगा में किया कथा श्रवण
हम सभी श्रोताओं को भगवान श्रीराम के आदर्शाें को अपने जीवन में अपनाना चाहिए: राणा

तोली पहुंचने पर प्रमुख महेन्द्र राणा का ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रवासीयों द्वारा वाद्य यन्त्रों एवं फूल-मालाओं से स्वागत वन्दन किया गया
ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने ग्राम तोली में आयोजित श्रीरामकथा भक्ति ज्ञान गंगा में कथा श्रवण कर पुण्य प्राप्त किया। तोली पहुंचने पर प्रमुख महेन्द्र राणा का ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रवासीयों द्वारा वाद्य यन्त्रों एवं फूल-मालाओं से स्वागत वन्दन किया गया। ग्राम तोली में आयोजित श्रीरामकथा भक्ति ज्ञान गंगा कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य विनोद कण्डवाल द्वारा रामकथा में भगवान राम से जुडे कई प्रसंगों को श्रद्वापूर्वक ढंग से व्यक्त कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख राणा ने आचार्य जी को शाल ओढाकर एवं सभी पंडितजनों को दक्षिणा देकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। अपने सम्बोधन में प्रमुख राणा ने कहा कि ग्राम तोली के ग्राम वासियों, प्रवासियों का यह एक अच्छा सार्थक प्रयास है। इस प्रकार के आयोजनों से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार होगा। हम सभी श्रोताओं को भगवान श्रीराम के आदर्शाें को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्रीराम कथा सुनने से हमें पुण्य प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर प्रधान तोली सीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी, आचार्य नीरज उनियाल, मोहित केष्टवाल, अरूण डोबरियाल, राजीव बहुखण्डी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिहं, सुभाष सिंह, प्रेम सिंह संदीप रावत प्रमोद सिंह पसोहन सिंह नरेंद्र सिंह कुसुम लता, छत्रपाल सिंह, बडी संख्या में प्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पर्वतीय कृषि आज छोटे एवं बिखरे खेतों, जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान, युवाओं के पलायन, सीमित बाजार पहुंच तथा जलवायु परिवर्तन जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में फसलों की सुरक्षा के लिए ₹65 करोड़ और ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के लिए ₹104 करोड़ की बड़ी सौगात दी
मानसून चुनौतियों से निपटने को सतपाल महाराज अलर्ट, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश”।