कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु के मार्गदर्शन और संस्कारों को बताया जीवनभर की पूंजी

देहरादून, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में डीएवी कॉलेज मेंउनके शिक्षक रहे आईपी सक्सेना से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपने गुरु का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुराने दिनों को याद करते हुए गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपने गुरु आई.पी. सक्सेना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि गुरु का जीवन में विशेष स्थान होता है। गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति का पथ प्रशस्त करता है।
More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की चेतावनी, बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण पर होगी कार्रवाई
सीआईएमएस कॉलेज के 500 विद्यार्थियों को मिला लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा का मार्गदर्शन, अनुशासन को बताया जीवन की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कसा अवैध निर्माण पर शिकंजा, दो निर्माण सील