मुख्यमंत्री धामी एक्शन मोड में—माफी मांगने के बाद भी मासूम शर्मा पर केस

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीएवी (पीजी) कॉलेज, करनपुर परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी पीजी कॉलेज) द्वारा 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना डालनवाला में मु0अ0स0 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण की जांच नियमानुसार की जा रही है और विवेचना के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्र संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—बिना स्वीकृति किए जा रहे अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
“तीन संकल्पों का गुलदस्ता” लेकर युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, लक्ष्य, नशामुक्ति और उत्तराखण्ड सेवा का दिया संदेश
बच्चों के बीच बिताया समय बना मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन की खास याद, बोले—बच्चों का स्नेह सबसे यादगार उपहार