सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर मुख्यमंत्री धामी का विशेष जोर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के पश्चात श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मार्ग में स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 1 नवंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में वे स्वयं सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्यों की धरातलीय स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास कार्यों की धरातलीय प्रगति की निरंतर निगरानी भी कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और जनसुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। विकास कार्यों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है।
More Stories
जनता से निरंतर संवाद की धामी की कार्यशैली, मलेथा में लोगों से आत्मीयता से मिले मुख्यमंत्री
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आम नागरिकों से मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गैरसैंण को मिल रही नई पहचान, एक वर्ष में दूसरी बार विधानसभा सत्र का आयोजन