इन्वेस्टर समिट पर राहुल गांधी के सवालों का मुख्यमंत्री धामी ने दिया जवाब, बोले—छोटे निवेश और स्वरोजगार भी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की ताकत हैं

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के निवेश को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हर अच्छे काम में विघ्न डालने की आदत बना चुके हैं। कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम तो कभी दूसरे संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी सवाल खड़े किए और कांग्रेस नेताओं से पूछा कि क्या वे ऐसी टिप्पणियों से सहमत हैं?
मुख्यमंत्री धामी ने निवेश के मुद्दे पर राहुल गांधी की सोच पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट सफल रही है और निवेश की ग्राउंडिंग के आंकड़े प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। यहां केवल बड़े उद्योग ही नहीं, बल्कि छोटे उद्यम, स्थानीय कारोबार और स्वरोजगार भी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं।
चाय की दुकान चलाने वाले, छोटा व्यवसाय शुरू करने वाले और अपने हुनर से रोजगार पैदा करने वाले लोग भी प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए उन्हें छोटे लोग दिखाई नहीं देते।
धामी के इस बयान का संदेश साफ है—उत्तराखंड में विकास का पैमाना केवल बड़े निवेश और बड़े उद्योग नहीं, बल्कि पहाड़ के छोटे उद्यमियों, स्थानीय कारोबारियों और युवाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसर भी हैं।
More Stories
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा, एफएलसी प्रक्रिया से ईवीएम की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद
उत्तराखंड में छोटे उद्योगों पर सियासत तेज, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने तथ्यों के साथ रखा सरकार का पक्ष
धामी सरकार में विकास को रफ्तार, चम्पावत में ₹96 करोड़ की परियोजनाओं से मजबूत होंगी आधारभूत सुविधाएं