सीएम धामी बोले- ‘बुके नहीं, बुक देंगे’ पहल से बढ़ावा दे रहे पुस्तक पढ़ने की संस्कृति, रचनाकारों को प्रकाशन के लिए अनुदान

सीएम धामी बोले- ‘बुके नहीं, बुक देंगे’ पहल से बढ़ावा दे रहे पुस्तक पढ़ने की संस्कृति, रचनाकारों को प्रकाशन के लिए अनुदान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं, बोलियों और संस्कृतियों के बीच संवाद का सेतु बनकर ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत किया है। हिंदी के इसी महत्व को देखते हुए 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस अपनी भाषा, राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक गौरव पर गर्व करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय के सूल।” का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार भी होती है। जो समाज अपनी भाषा को सहेजता है, वह अपनी संस्कृति और पहचान को भी सुरक्षित रखता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और भाषाओं को वैश्विक मंचों पर नई प्रतिष्ठा मिली है। प्रधानमंत्री विश्व के विभिन्न मंचों पर भारतीयता और अपनी सांस्कृतिक पहचान को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों पर गर्व करते हैं, तो विश्व भी हमारी समृद्ध विरासत का सम्मान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक का है। ऐसे में हिंदी को केवल पुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित न रखकर विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल दुनिया की भी मजबूत भाषा बनाना होगा। उन्होंने युवाओं से नई तकनीक और अन्य भाषाओं को सीखने के साथ अपनी हिंदी और मातृभाषा पर गर्व बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग हिंदी को दुनिया के हर मंच तक पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा और साहित्य का संबंध अत्यंत गहरा है। भाषा यदि शरीर है तो साहित्य उसकी आत्मा है। उत्तराखण्ड ने हिंदी और भारतीय साहित्य को अनेक महान विभूतियां दी हैं। राष्ट्रकवि सुमित्रानंदन पंत ने हिमालय और प्रकृति को अपनी कविताओं में अमर स्वर दिया। गौरा पंत ‘शिवानी’ ने उत्तराखण्ड के लोकजीवन और स्त्री चेतना को अपनी लेखनी के माध्यम से देशभर तक पहुंचाया। कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल ने हिमालय की संवेदनाओं को शब्द दिए, जबकि प्रसून जोशी जैसे रचनाकार इस समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान हिंदी के साथ-साथ उसकी समृद्ध लोकभाषाओं और बोलियों से भी है। गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी, भोटिया, थारू, बंगाणी सहित प्रदेश की अनेक लोकभाषाएं और बोलियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। राज्य सरकार हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं, साहित्य और साहित्यकारों के संरक्षण एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’ के माध्यम से जीवनभर साहित्य साधना करने वाले साहित्यकारों को पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। ‘उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान’ के अंतर्गत हिंदी, गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी, पंजाबी और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है। वहीं ‘साहित्य भूषण’ पुरस्कार के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को 5 लाख 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी और स्थानीय भाषाओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने, ‘बुके नहीं, बुक देंगे’ जैसी पहल से पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा रचनाकारों को पुस्तकों के प्रकाशन के लिए आर्थिक अनुदान देने का कार्य किया जा रहा है। भाषा संस्थान के माध्यम से उत्तराखण्ड के अप्रकाशित और बिखरे साहित्य के संग्रह, संरक्षण और प्रकाशन की दिशा में भी कार्य हो रहा है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री उमेश शर्मा काऊ, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, सचिव भाषा विभाग श्री उमेश नारायण पांडे, निदेशक भाषा श्रीमती मायावती ढकरियाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You may have missed

डाडामण्डी में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया शुभारम्भ 2. बीना राणा ने डाडामण्डी क्रीडा स्थल में 3 दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ 3. बीना राणा के डाडामण्डी क्रीडा स्थल पहुंचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बैण्ड की धुन के साथ किया स्वागत 4. बीना राणा एवं महेन्द्र सिंह राणा का फूल मालाओं एवं बुके देकर किया स्वागत एवं अभिनन्दन 5. बीना राणा ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया 6. बीना राणा ने छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी मार्च पास्ट की सलामी ली 7. बीना राणा ने समस्त प्रतिभागियों को दिलायी शपथ 8. बीना राणा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मैडल एवं धनराशि प्रदान की 9. बीना राणा ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग एवं आयोजन मण्डलों का धन्यवाद किया 10. बीना राणा ने कहा खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिताएं आयोजित करवायी 11. बीना राणा ने कहा खेल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल कर सकती हैं 12. बीना राणा ने कहा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं 13. बीना राणा ने आयोजकों एवं निर्णायक मण्डल से खेल भावना से प्रतियोगिताएं सम्पन्न करवाने का किया अनुरोध 14. बीना राणा ने गुरूजनों, छात्र-छात्राओं, आयोजक मण्डलों, जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया 15. बीना राणा ने कहा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है 16. बीना राणा ने डाडामण्डी क्रीडा स्थल में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया डाडामण्डी में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया शुभारम्भ। विकास खण्ड द्वारीखाल के डाडामण्डी क्रीडा स्थल में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन 3 दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, विशिष्ट अतिथि विनोद गर्ग, अमित पोखरियाल, दिनेश नेगी खण्ड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिह टोलिया, द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, के डाडामण्डी क्रीडा स्थल में पहुॅचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओ ने बैण्ड की धुन के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधियो एवं कार्यक्रम के आयोजको द्वारा मुख्य अतिथि बीना राणा एवं अति विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिह राणा का फूल मालाओ एवं बुके देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथियो आयोजको एवं जन-प्रतिनिधियो ने मॉ सारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के सफल होने की कामना की। मुख्य अतिथि बीना राणा द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी मार्च पास्ट की सलामी ली, तथा समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलायी। प्रथम दिवस का निम्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। 1-600मी0 लम्बी दौड बालक प्रतियोगिता में राजखिल संकुल प्रथम स्थान श्रेयांस एम0पी0एस0 सतपुली, जमेली संकुल द्वितीय स्थान प्रिन्स रावत जी0यू0पी0एस0गूमखाल, काण्डाखाल संकुल तृतीय स्थान अनुज जी0यू0पी0एस0हिलोगी, 2-600मी0 लम्बी दौड बालिका प्रतियोगिता राजखिल संकुल में प्रथम स्थान दिब्या राणा, एम0पी0एस0 सतपुली, काण्डाखाल संकुल द्वितीय स्थान तानिया जी0यू0पी0एस0 हिलोगी, सुराडी संकुल तृतीय स्थान अनिका एस0एस0वी0एम0चैलूसैण, रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मैडल, एवं धनराशि प्रदान की गयी। अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि मै आयोजन के लिए शिक्षा विभाग एवं आयोजन मण्डलो का धन्यवाद करती हूॅ कि उन्होने खेलो प्रति हमारे छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिताएॅ आयोजित करवायी। मैं समस्त गुरूजनो, छात्र-छात्राओं आयोजक मण्डलो जन प्रतिनिधियो एवं अभिभावको का भी आभार ब्यक्त करती हूॅ कि उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओ का उत्साह वर्धन किया है। आजकल खेल के माध्यम से भी छात्र-छात्राएॅ अपना भविष्य उज्जवल कर सकती है। हमारी सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए कई प्रकार की विशेष सुविधाएॅ प्रदान कर रही है। मेरा सभी आयोजको एवं निर्णायक मण्डल से अनुरोध है कि खेल भावना से प्रतियोगिताएॅ सम्पन्न करवाये। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग का खेलो के प्रति अच्छा सकारात्मक दृष्टिकोण है हमारी सरकार द्वारा सरकारी नौकरियो में भी खेल का कोटा निर्धारित किया गया है जो छात्र एवं छात्राएं खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकते है उन्हें सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं दी जा रही है मेरा सभी से अनुरोध है कि प्रतियोगिताएं खेल भावना से सम्पन्न करवायी जाए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से जय सिह बिष्ट खेल सम्न्वयक द्वारीखाल, नीरज पथिक खेल सह सम्न्वयक द्वारीखाल, शूरवीर सिह खेल सह-समन्वयक द्वारीखाल, रघुबीर सिह राणा, खेल सह सम्न्वयक द्वारीखाल, मनीष राणा, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ पौडी, भीम सिह बिष्ट अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल, नवीन कन्नौजिया अध्यक्ष जू0शि0स0द्वारीखाल, अर्जुन भण्डारी, कोषाध्यक्ष जू0शि0स0द्वारीखाल, एवं अर्जुन सिह जिला पंचायत सदस्य, सुराडी, विजेन्द्र सिह रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल, कुलदीप सिह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कण्डाखणी, जगमोहन सिह देवरानी, प्रधान ग्राम पंचायत लोषण, तीरथ सिह प्रधान ग्राम पंचायत रिंगवाडगांव, कोमल सिह प्रधान प्रतिनिधि धारी, रविन्द्र चौहान प्रधान ग्राम पंचायत सैंज मल्ला, सरेश सिह प्रधान ग्राम पंचायत बल्ली, राकेश देवरानी प्रधान प्रतिनिधि बौठा, मनमोहन सिह प्रधान ग्राम पंचायत जमेली राजमोहन सिह नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, चन्द्रपाल सिह किसान मोर्चाअध्यक्ष द्वारीखाल, आदि उपस्थित रहंे।