मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया
डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए
डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा
डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा।
बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बेसिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
अधिकारियों ने बताया कि इसमें 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। बताया कि 10 मंजिल इमारत बनाई जाएगी। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक खजान दास, उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, हरीश राणा सहित प्रोजेक्ट मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर देश में बना पहला राज्य
मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए