मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया
डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए
डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा
डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूर्ण हो चुका है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बताया कि मानसून के दौरान कार्य प्रभावित नहीं होगा।
बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बेसिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
अधिकारियों ने बताया कि इसमें 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। बताया कि 10 मंजिल इमारत बनाई जाएगी। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय विधायक खजान दास, उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, हरीश राणा सहित प्रोजेक्ट मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
तिरंगा यात्रा में सीएम धामी का राष्ट्रभक्ति का आह्वान, बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति की भावना
मुख्यमंत्री धामी बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
युवाओं की आवाज को नीति निर्माण से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 10 अगस्त से शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’