सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार में मुख्यमंत्री धामी का जनसंवाद, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से जुड़े लाभ गिनाए और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भागीदारी को किया रेखांकित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भूमिका पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है।
मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत है तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।
More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के सभागार की वॉल पैनलिंग का किया निरीक्षण
रेड अलर्ट पर मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश, जिलाधिकारी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें
‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता, संवेदनशील देखभाल और हौसले का संदेश