कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट करते जनकवि अतुल शर्मा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनकवि अतुल शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जनकवि राज्य आंदोलनकारी अतुल शर्मा द्वारा लिखे गए अनेकों जनगीत, क्रांतिकारी गीतों सहित पृथक राज्य बनाने में जनकवि अतुल शर्मा की भूमिका सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलनकारी अतुल शर्मा ने राज्य स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण दिए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को “बिना दरवाजों का समय” के नामक पुस्तक भी भेंट की।
More Stories
खनन में 800 करोड़ की राजस्व वृद्धि, धामी सरकार की पारदर्शी नीति का परिणाम
उत्तराखंड को सैन्य भूमि बताते हुए गणेश जोशी बोले – यह फैसला सैनिक परिवारों के मनोबल को करेगा मजबूत
प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : स्वास्थ्य मंत्री