कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट करते जनकवि अतुल शर्मा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनकवि अतुल शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जनकवि राज्य आंदोलनकारी अतुल शर्मा द्वारा लिखे गए अनेकों जनगीत, क्रांतिकारी गीतों सहित पृथक राज्य बनाने में जनकवि अतुल शर्मा की भूमिका सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलनकारी अतुल शर्मा ने राज्य स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण दिए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को “बिना दरवाजों का समय” के नामक पुस्तक भी भेंट की।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गौ संरक्षण को मजबूती, 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिला सुरक्षित आश्रय
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले- युवाओं में राष्ट्रसेवा और सैन्य परंपरा के प्रति गौरव बढ़ाएगी यात्रा
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान