मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा-निर्देश में प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर विशेष निगरानी

मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा-निर्देश में प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर विशेष निगरानी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सोमवार को ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

 

ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट रोड स्थित साक्षी महाराज ब्लॉक-सी में निशांत मलिक द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। संबंधित निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृतियों के किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

बहुमंजिला भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई

ऋषिकेश के निर्मल बाग क्षेत्र में भी एमडीडीए ने सख्ती दिखाई। लेन नंबर-6, ब्लॉक-सी में गुरु कृपा फाउंडेशन द्वारा निर्मित बहुमंजिला अवैध भवन को सील किया गया। इसके अलावा लेन नंबर-10, ब्लॉक-बी में नर्मदा सिंह तथा अजीत राम भट्ट द्वारा किए गए बहुमंजिला निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन भवनों का निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया था, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

विकासनगर में व्यावसायिक निर्माणों पर भी कार्रवाई

प्राधिकरण की कार्रवाई केवल ऋषिकेश तक सीमित नहीं रही। विकासनगर क्षेत्र में भी कई अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। हरबर्टपुर चौक-विकासनगर रोड पर फुर्कान द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। वहीं टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के सामने कुनाल रोड पर हसन द्वारा किए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त मंडी चौक, चकराता रोड मुख्य मार्ग स्थित विकासनगर बाजार में सुरेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को भी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर सील कर दिया गया। प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

*लगातार जारी रहेगा अभियान*

एमडीडीए द्वारा हाल के महीनों में अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य अनियोजित विकास पर रोक लगाना तथा शहरों और कस्बों में सुनियोजित निर्माण व्यवस्था सुनिश्चित करना है। कई लोग बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला और व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे भविष्य में सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

 

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा- बंशीधर तिवारी

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपेक्षा है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्धारित मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का लक्ष्य सुनियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है, इसलिए किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव में आए बिना नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

अवैध निर्माणों की नियमित निगरानी की जा रही है- मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों की नियमित निगरानी की जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करें और प्राधिकरण के नियमों का पालन करें। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता अमित भारद्वाज, मनीष डिमरी, अमन पाल, सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You may have missed

डाडामण्डी में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया शुभारम्भ 2. बीना राणा ने डाडामण्डी क्रीडा स्थल में 3 दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ 3. बीना राणा के डाडामण्डी क्रीडा स्थल पहुंचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बैण्ड की धुन के साथ किया स्वागत 4. बीना राणा एवं महेन्द्र सिंह राणा का फूल मालाओं एवं बुके देकर किया स्वागत एवं अभिनन्दन 5. बीना राणा ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया 6. बीना राणा ने छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी मार्च पास्ट की सलामी ली 7. बीना राणा ने समस्त प्रतिभागियों को दिलायी शपथ 8. बीना राणा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मैडल एवं धनराशि प्रदान की 9. बीना राणा ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग एवं आयोजन मण्डलों का धन्यवाद किया 10. बीना राणा ने कहा खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिताएं आयोजित करवायी 11. बीना राणा ने कहा खेल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल कर सकती हैं 12. बीना राणा ने कहा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं 13. बीना राणा ने आयोजकों एवं निर्णायक मण्डल से खेल भावना से प्रतियोगिताएं सम्पन्न करवाने का किया अनुरोध 14. बीना राणा ने गुरूजनों, छात्र-छात्राओं, आयोजक मण्डलों, जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया 15. बीना राणा ने कहा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है 16. बीना राणा ने डाडामण्डी क्रीडा स्थल में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया डाडामण्डी में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया शुभारम्भ। विकास खण्ड द्वारीखाल के डाडामण्डी क्रीडा स्थल में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन 3 दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, विशिष्ट अतिथि विनोद गर्ग, अमित पोखरियाल, दिनेश नेगी खण्ड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिह टोलिया, द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, के डाडामण्डी क्रीडा स्थल में पहुॅचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओ ने बैण्ड की धुन के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधियो एवं कार्यक्रम के आयोजको द्वारा मुख्य अतिथि बीना राणा एवं अति विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिह राणा का फूल मालाओ एवं बुके देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथियो आयोजको एवं जन-प्रतिनिधियो ने मॉ सारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के सफल होने की कामना की। मुख्य अतिथि बीना राणा द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी मार्च पास्ट की सलामी ली, तथा समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलायी। प्रथम दिवस का निम्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। 1-600मी0 लम्बी दौड बालक प्रतियोगिता में राजखिल संकुल प्रथम स्थान श्रेयांस एम0पी0एस0 सतपुली, जमेली संकुल द्वितीय स्थान प्रिन्स रावत जी0यू0पी0एस0गूमखाल, काण्डाखाल संकुल तृतीय स्थान अनुज जी0यू0पी0एस0हिलोगी, 2-600मी0 लम्बी दौड बालिका प्रतियोगिता राजखिल संकुल में प्रथम स्थान दिब्या राणा, एम0पी0एस0 सतपुली, काण्डाखाल संकुल द्वितीय स्थान तानिया जी0यू0पी0एस0 हिलोगी, सुराडी संकुल तृतीय स्थान अनिका एस0एस0वी0एम0चैलूसैण, रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मैडल, एवं धनराशि प्रदान की गयी। अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि मै आयोजन के लिए शिक्षा विभाग एवं आयोजन मण्डलो का धन्यवाद करती हूॅ कि उन्होने खेलो प्रति हमारे छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर प्रतियोगिताएॅ आयोजित करवायी। मैं समस्त गुरूजनो, छात्र-छात्राओं आयोजक मण्डलो जन प्रतिनिधियो एवं अभिभावको का भी आभार ब्यक्त करती हूॅ कि उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओ का उत्साह वर्धन किया है। आजकल खेल के माध्यम से भी छात्र-छात्राएॅ अपना भविष्य उज्जवल कर सकती है। हमारी सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए कई प्रकार की विशेष सुविधाएॅ प्रदान कर रही है। मेरा सभी आयोजको एवं निर्णायक मण्डल से अनुरोध है कि खेल भावना से प्रतियोगिताएॅ सम्पन्न करवाये। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिह राणा, ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग का खेलो के प्रति अच्छा सकारात्मक दृष्टिकोण है हमारी सरकार द्वारा सरकारी नौकरियो में भी खेल का कोटा निर्धारित किया गया है जो छात्र एवं छात्राएं खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकते है उन्हें सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं दी जा रही है मेरा सभी से अनुरोध है कि प्रतियोगिताएं खेल भावना से सम्पन्न करवायी जाए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से जय सिह बिष्ट खेल सम्न्वयक द्वारीखाल, नीरज पथिक खेल सह सम्न्वयक द्वारीखाल, शूरवीर सिह खेल सह-समन्वयक द्वारीखाल, रघुबीर सिह राणा, खेल सह सम्न्वयक द्वारीखाल, मनीष राणा, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ पौडी, भीम सिह बिष्ट अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल, नवीन कन्नौजिया अध्यक्ष जू0शि0स0द्वारीखाल, अर्जुन भण्डारी, कोषाध्यक्ष जू0शि0स0द्वारीखाल, एवं अर्जुन सिह जिला पंचायत सदस्य, सुराडी, विजेन्द्र सिह रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल, कुलदीप सिह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कण्डाखणी, जगमोहन सिह देवरानी, प्रधान ग्राम पंचायत लोषण, तीरथ सिह प्रधान ग्राम पंचायत रिंगवाडगांव, कोमल सिह प्रधान प्रतिनिधि धारी, रविन्द्र चौहान प्रधान ग्राम पंचायत सैंज मल्ला, सरेश सिह प्रधान ग्राम पंचायत बल्ली, राकेश देवरानी प्रधान प्रतिनिधि बौठा, मनमोहन सिह प्रधान ग्राम पंचायत जमेली राजमोहन सिह नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, चन्द्रपाल सिह किसान मोर्चाअध्यक्ष द्वारीखाल, आदि उपस्थित रहंे।